सर्राफा बाजार में कमजोरी, 200 रुपये तक सस्ता हुआ सोना
नई
दिल्ली, । घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार गिरावट नजर आ
रही है। सोना आज 200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इस गिरावट के
कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,970 रुपये से
लेकर 72,320 प्रति 10 ग्राम के स्तर के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22
कैरेट सोना भी आज 66,890 रुपये से लेकर 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के
दायरे में बिक रहा है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी कमजोरी आई
है। आज की गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 90,900 रुपये
प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश
की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,440 रुपये प्रति
10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,340 रुपये प्रति
10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक
रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,970 रुपये प्रति
10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई
है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,370 रुपये
प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम
की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,320 रुपये
प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
पहुंचा हुआ है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज
72,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,440 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की
कीमत 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,340
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट
सोना 72,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,4400 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज
गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और
भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट
सोना 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।




