मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

वैश्विक दबाव में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । वैश्विक दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज

लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। आज के

कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद शेयर बाजार

में खरीदारी के सपोर्ट से मामूली तेजी का रुख भी बना। लेकिन इसके बाद

बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार

गिरते चले गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.59 प्रतिशत

और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक और

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.96 प्रतिशत से लेकर 0.52 प्रतिशत की मजबूती के

साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले,

टाइटन कंपनी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 4.16 प्रतिशत से लेकर 2.20

प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,114 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 716 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे,

जबकि 1,398 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान

में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान

में और 42 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 137.02 अंक की कमजोरी के साथ 74,365.88 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये

सूचकांक उछल कर 74,493.55 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में

चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के

बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 440.10 अंक की कमजोरी के साथ 74,062.80 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के

निफ्टी ने आज 87.25 अंक टूट कर 22,617.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत

की। बाजार खुलते ही लिवालों ने खरीदारी का जोर बनाने की कोशिश की, जिसके

कारण ये सूचकांक रिकवरी करके हरे निशान में 22,705.75 अंक के स्तर तक

पहुंचने में सफल रहा। लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से

इस सूचकांक ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी

लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह

10:15 बजे निफ्टी 141.45 अंक की कमजोरी के साथ 22,563.25 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को

सेंसेक्स 667.55 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,502.90 अंक के

स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 183.45 अंक यानी 0.80 प्रतिशत फिसल कर

22,704.70 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें