मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी जारी, एशियाई बाजार भी लुढ़के

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 17 जनवरी । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे

हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करते रहे।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी

तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा।

एशियाई बाजार भी आज गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

अमेरिका

में ब्याज दरों में कटौती को लेकर बने अनिश्चय के माहौल के कारण वॉल

स्ट्रीट के तीनों सूचकांक दबाव में कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद

हुए। डाउ जॉन्स 200 अंक से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह एस एंड

पी 500 इंडेक्स ने 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,765.98 अंक के स्तर पर

पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.19 प्रतिशत टूट

कर 14,944.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 0.20

प्रतिशत कमजोरी के साथ 37,284.89 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा

है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव

बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.48 प्रतिशत टूट कर 7,558.34 अंक के स्तर पर बंद

हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,398 अंक

के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स

0.30 प्रतिशत टूट कर 16,571.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई

बाजार भी आज लगातार दबाव में कारोबार कर रहे हैं। एशिया के 9 बाजारों में

से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में है, जबकि सिर्फ 1 सूचकांक

मामूली तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार करता नजर आ रहा है। निक्केई

इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 35,655.85 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 199 अंक यानी

0.90 प्रतिशत टूट कर 21,827 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,162.71 अंक के

स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 449.41

अंक यानी 2.83 प्रतिशत फिसल कर 15,416.51 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह

ताइवान वेटेड इंडेक्स 124.38 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ

17,222.49 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा कोस्पी

इंडेक्स 2.28 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 2,440.72 अंक तक लुढ़क गया है।

इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत लुढ़क कर 1,391.02 अंक के स्तर

पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,196.48 अंक

के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ

2,875.60 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें