मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में गिरावट से सोना 800 रुपये तक फिसला, चांदी भी कमजोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 18 जनवरी । घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को एक बार फिर

गिरावट नजर आ रही है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना 800 रुपये प्रति 10

ग्राम तक कमजोर हो गया है। आज की गिरावट के कारण चेन्नई के अलावा देश के

अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम

के स्तर से नीचे गिर कर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 58

हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे लुढ़क गया है। सोने की तरह ही

चांदी की कीमत में भी आज गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली के सर्राफा

बाजार में चांदी 400 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी के साथ 75,500 रुपये

प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश की राजधानी दिल्ली में

24 कैरेट सोना आज 62,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा

है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 57,570 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 62,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट

सोना 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

चेन्नई

में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट

सोने की कीमत 57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों

के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 62,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की

कीमत पर और 22 कैरेट सोना 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा

है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 62,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ

के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 62,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर और 22 कैरेट सोना 57,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है,

जबकि 22 कैरेट सोना 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 62,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट

सोना 57,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश

के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में

भी सोने की कीमत में कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों

बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 62,620 रुपये प्रति

10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन तीनों शहरों के सर्राफा

बाजारों में 22 कैरेट सोना 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें