सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी फीकी पड़ी
नई
दिल्ली, । घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सप्ताह के
दूसरे दिन गिरावट का रुख बना नजर आ रहा है। देश के ज्यादतर सर्राफा बाजारों
में सोना आज प्रति 10 ग्राम 200 रुपये तक सस्ता हुआ है। इस गिरावट के कारण
आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,240 रुपये से
लेकर 73,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22
कैरेट सोना 67,140 रुपये से लेकर 67,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर
बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज 500 रुपये तक नरमी नजर आ रही है। इसकी
वजह से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 86,400 रुपये प्रति किलोग्राम के
स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली
में 24 कैरेट सोना आज 73,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर
रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 67,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की
गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोना 67,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोने की कीमत 67,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख
शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 73,270 रुपये प्रति 10
ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 67,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर
बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,240 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ
है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,370
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,290 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,270
रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,190 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,370
रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,
तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज गिरावट
दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और
भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट
सोना 67,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।




