सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट
नई
दिल्ली,। लोकसभा चुनाव के परिणाम वाले दिन भी घरेलू
सर्राफा बाजार में सोना और चांदी सस्ता हुआ है। बाजार में आई इस गिरावट के
कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,100 रुपये से लेकर
72,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22
कैरेट सोना 66,090 रुपये से लेक्र 66,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज गिरावट दर्ज की गई है।
इस गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 92,700 रुपये प्रति
किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश की
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर
पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,240 रुपये प्रति 10
ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,100 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,710 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई
है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,150 रुपये
प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,100 रुपये
प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
पहुंचा हुआ है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज
72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,240 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की
कीमत 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,140
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट
सोना 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,240 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज
गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और
भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट
सोना 66,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।





