मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से लगातार दूसरे दिन कमजोरी के संकेत, एशिया में चौतरफा बिकवाली का दबाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी के

संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल

बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी

गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में भी आज चौतरफा बिकवाली का दबाव बना

हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिका में ब्याज दरों में

कटौती की बात को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से पिछले सत्र के दौरान

अमेरिकी बाजार लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स 411 अंक की

गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.74 प्रतिशत टूट

कर 5,266.95 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा

नैस्डेक 0.58 प्रतिशत गिर कर 16,920.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स

फ्यूचर्स फिलहाल 282.44 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,158.11

अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार

की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में लगातार दबाव बना रहा, जिसके

कारण यहां के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई

इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,183.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 122.77 अंक यानी 1.55 प्रतिशत टूट कर 7,935.03

अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स

इंडेक्स 204.58 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,473.29 अंक के

स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज चौतरफा गिरावट

नजर आ रही है। एशिया के सभी 9 बाजरो के सूचकांक आज कमजोरी के साथ लाल निशान

में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 130.50 अंक यानी 0.57 प्रतिशत टूट

कर 22,589.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स

इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,313.83 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ

है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी फिलहाल 182.72 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की

गिरावट के साथ 21,479.78 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी

तरह कोस्पी इंडेक्स 1.23 प्रतिशत लुढ़क कर 2,644.44 अंक तक गिर गया है।

निक्केई

इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 484.67 अंक यानी

1.26 प्रतिशत टूट कर 38,072.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह

हैंग सेंग इंडेक्स 224.69 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ

18,252.32 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स

0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,344.19 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट

इंडेक्स 1.09 प्रतिशत लुढ़क कर 7,062.72 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट

इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,107.18 के स्तर पर कारोबार कर रहे

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें