मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी

के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट

दर्ज की गई, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा

है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। इसी

तरह एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव बना हुआ है।

अल्फाबेट और

टेस्ला जैसी दिग्गज कंपनियों के कमजोर नतीजे की वजह से अमेरिकी बाजार में

पिछले सत्र के दौरान हड़कंप मच गया। वॉल स्ट्रीट में घबराहट का ये हाल था

कि पूरे सत्र के कारोबार के दौरान अमेरिकी बाजार में निवेशकों को 1.12

ट्रिलियन डॉलर के नुकसान का सामना करना पड़ा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 128.61

अंक यानी 2.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,427.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नैस्डेक ने 654.94 अंक यानी 3.64 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ

17,342.41 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,945.48 अंक के स्तर

पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय

बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स

0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,153.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह

सीएसी इंडेक्स ने 1.13 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 7,513.73 अंक के स्तर

पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 170.24

अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूट कर 18,387.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई

बाजारों में भी आज लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों

में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि

ताइवान में छुट्टी होने के कारण ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कोई कारोबार

नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 156 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ

24,258 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स

इंडेक्स 0.77 प्रतिशत टूट कर 3,434.07 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है।

निक्केई

इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 1,078.95 अंक यानी

2.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,075.90 अंक के स्तर तक गिर गया है।

कोस्पी इंडेक्स भी फिलहाल 1.57 प्रतिशत टूट कर 2,715.33 अंक के स्तर पर

कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 246.08 यानी 1.42

प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,064.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत लुढ़क कर 1,291.66 अंक के

स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,228.94

अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 2,889.62 अंक

के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें