ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
नई
दिल्ली,। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे
हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ
बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ
रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के
बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशिया में भी आज मिला-जुला कारोबार
होता नजर आ रहा है।
टेक शेयरों में गिरावट की वजह से अमेरिकी बाजार
में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के
सूचकांक लाल निशान में गिर कर बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.51 प्रतिशत
की कमजोरी के साथ 5,399.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने
160.69 अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूट कर 17,181.72 अंक के स्तर पर पिछले सत्र
के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 146.90 अंक यानी 0.37
प्रतिशत की तेजी के साथ 40,081.97 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा
है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा।
हालांकि आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के कारण एफटीएसई इंडेक्स 0.40 प्रतिशत
की मजबूती के साथ 8,186.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर सीएसी इंडेक्स
ने 1.17 प्रतिशत टूट कर 7,427.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का
अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ
18,298.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला
कारोबार हो रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ
हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान
में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स आज 778.15 अंक यानी 3.40 प्रतिशत
की बड़ी गिरावट के साथ 22,093.69 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसी तरह
स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,496.28 अंक के
स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत
लुढ़क कर 2,881.23 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
दूसरी ओर, गिफ्ट
निफ्टी 137.50 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,593 अंक के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ
37,917.72 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स
0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,033.91 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स
0.62 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,727.33 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स
0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,299.75 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट
इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,275.33 अंक के स्तर पर कारोबार कर
रहे हैं।




