मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बना दबाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे

हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार चढ़ाव होता रहा।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

इसी तरह यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद

मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर दबाव का

माहौल बना हुआ है।

पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार लगातार उतार

चढ़ाव का सामना करने के बाद सपाट स्तर पर बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स

0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,463.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह

नैस्डेक ने 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,370.20 अंक के स्तर पर पिछले

सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.12 प्रतिशत

की गिरावट के साथ 40,489.79 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय

बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। पूरे दिन के

कारोबार के बाद यूरोपीय बाजार के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए।

एफटीएसई इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 8,292.35 अंक के स्तर

पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.99 प्रतिशत टूट कर 7,443.84 अंक

के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स

इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,320.67 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई

बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों

में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि

2 सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स

टाइम्स इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,447.40 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की मजबूती के

साथ 1,309.85 अंक के स्तर उछल गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.08

प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,933.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स 218.34 अंक यानी 0.57 प्रतिशत टूट कर 38,250.29

अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई

है। फिलहाल ये सूचकांक 211.72 अंक यानी 1.23 प्रतिशत लुढ़क कर 17,026.62

अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.09 प्रतिशत

गिर कर 2,735.51 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड

इंडेक्स 182.59 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,981.90 के स्तर

पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स से 0.70 प्रतिशत लुढ़क कर 7,237.88 अंक के

स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,876.87

अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें