मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे

हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करने के बाद

सपाट स्तर पर बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार

करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार ने भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के

साथ कारोबार का अंत किया। एशियाई बाजारों में भी आज बिकवाली का दबाव बना

हुआ है।

टेक कंपनियों के कमजोर नतीजों की वजह से अमेरिकी

बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। हालांकि कारोबार के

अंत में खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक

मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स 43 अंक की मजबूती के

साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.08 अंक की सांकेतिक तेजी के

साथ 5,071.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके

अलावा नैस्डेक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,712.75 अंक के स्तर पर बंद

हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 110.17 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के

साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले

सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ 8,040.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने

0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,091.86 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के

कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत लुढ़क कर

18,088.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज

आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के

सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक

बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स 94.66 अंक यानी

0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,295.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 1,362.31

अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17

प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,049.90 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा

है।

दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ

22,390 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स

इंडेक्स 0.30 प्रतिशत टूट कर 3,283.25 अंक तक लुढ़क गया है। निक्केई

इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 775.11 अंक यानी 2.02

प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,684.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 250.44 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की कमजोरी के

साथ 19,881.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा

कोस्पी इंडेक्स 1.17 प्रतिशत फिसल कर 2,644.57 अंक के स्तर पर और जकार्ता

कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत टूट कर 7,146.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें