मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से बड़ी गिरावट के संकेत, एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का दबाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं।

पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह

यूरोपीय बाजार भी बुरी तरह से टूट कर बंद हुए थे। एशियाई बाजार में भी आज

चौतरफा दबाव बना हुआ है। आईटी और टेक कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे और

निगेटिव जॉब डेटा की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान हताशा

का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में बड़ी गिरावट

दर्ज की गई। डाउ जॉन्स 600 अंक से अधिक की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह

एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 100.12 अंक यानी 1.84 प्रतिशत लुढ़क कर 5,346.56

अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक

417.98 अंक यानी 2.43 प्रतिशत की जोरदार कमजोरी के साथ 16,776.16 अंक के

स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 311.34 अंक यानी 0.78

प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,425.92 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी

बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान भगदड़ का माहौल

बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 108.65 अंक यानी 1.33 प्रतिशत टूट कर 8,174.71

अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 118.65 अंक यानी 1.64

प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 7,521.80 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के

कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 421.83 अंक यानी 2.39

प्रतिशत की जबरदस्त कमजोरी के साथ 17,661.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई

बाजारों में भी आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से

8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1

सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

एशियाई बाजारों में इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.07 प्रतिशत की

तेजी के साथ 2,907.33 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर,

गिफ्ट निफ्टी 444.50 अंक यानी 1.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,270.50

अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स

106.28 अंक यानी 3.14 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 3,275.17 अंक के स्तर

पर पहुंचा हुआ है। वहीं हैंग सेंग इंडेक्स 0.23 प्रतिशत टूट कर 16,906.74

अंक के स्तर तक गिर गया है।

निक्केई इंडेक्स, ताइवान वेटेड इंडेक्स

और कोस्पी इंडेक्स आज जबरदस्त गिरावट का शिकार हुए हैं। निक्केई इंडेक्स

फिलहाल 2,608.78 अंक यानी 7.26 प्रतिशत टूट कर 33,300.92 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,548.87 अंक यानी 7.16

प्रतिशत लुढ़क कर 20,089.22 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह कोस्पी

इंडेक्स 178.16 अंक यानी 6.66 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 2,498.03 में

अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स

1.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,291.5 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट

इंडेक्स 130.02 अंक यानी 1.78 प्रतिशत टूट कर 7,178.10 के स्तर पर कारोबार

करते नजर आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें