मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 06 फरवरी । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं।

पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स

फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी

पिछले सत्र के दौरान लाल निशान में ही कारोबार करते रहे। वहीं एशियाई

बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

पिछले

सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार पर लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल

स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500

इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,942.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नैस्डेक ने 0.20 प्रतिशत टूट कर 15,597.68 अंक के स्तर पर पिछले

सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 0.04 प्रतिशत की

गिरावट के साथ 38,366.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय

बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.04

प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,612.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी

इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,589.96 अंक के स्तर पर पिछले

सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत टूट

कर 16,904.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में

आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के

सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल

निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 118.29 अंक यानी 0.33 प्रतिशत टूट

कर 36,235.87 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स

इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,130.06 अंक तक लुढ़क गया है।

इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,582.35 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 116.50

अंक यानी 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,916 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 380.88 अंक यानी 2.40 प्रतिशत उछल कर

15,890.89 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी अभी तक

के कारोबार में 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,096.07 अंक के स्तर पर

कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.78 प्रतिशत

की बढ़त के साथ 1,394.76 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.46

प्रतिशत मजबूत होकर 7,220.34 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.81

प्रतिशत की तेजी के साथ 2,724.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें