मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशिया में मिलाजुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स

फ्यूचर्स भी आज दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले

सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिलेजुले परिणाम के साथ बंद

हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिलाजुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी

बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव का माहौल बना रहा, जिसके कारण

वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हए। डाउ जॉन्स पिछले सत्र

के दौरान 97 अंक टूट गया। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.12 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ 5,130.95 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,207.51 अंक के स्तर

पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.13 प्रतिशत गिर कर 38,941.09

अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार

में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। पूरे दिन के कारोबार के

बाद यूरोपीय बाजार मिलेजुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.55

प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,640.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह

डीएएक्स इंडेक्स ने 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,716.17 अंक के स्तर

पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किय। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.28

प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,956.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया

के बाजारों में भी आज मिलाजुला कारोबार होता नजर आ रहा है। निक्केई इंडक्स

107 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 40,216.23 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 138.81 अंक यानी 0.72

प्रतिशत उछल कर 19,444.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई

कंपोजिट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,047.20 अंक के स्तर पर

कारोबार करता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर स्ट्रेट्स टाइम्स

इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,110.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ

1,360.55 तक गिर गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है।

फिलहाल ये सूचकांक 323.20 अंक यानी 1.95 प्रतिशत टूट कर 16,272.77 अंक तक

लुढ़क गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की गिरावट

के साथ 7,263.53 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें