ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट
नई
दिल्ली, 15 मार्च । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे
हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स
फ्यूचर्स में भी आज गिरावट बनी हुई है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान
लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए।
एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी बनी हुई है।
अमेरिका में
महंगाई बढ़ने की वजह से एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की आशंका
बन गई है। इस डर के कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पर पिछले सत्र के
दौरान दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स 138 अंक टूट कर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी
500 इंडेक्स ने 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,150.48 अंक के स्तर पर
पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.30 प्रतिशत लुढ़क
कर 16,128.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल
137.66 यानी 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,905.66 अंक के स्तर पर
कारोबार करता नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले
सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। हालांकि कारोबार के अंत में हुई
खरीदारी के कारण यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई
इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,743.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.11 प्रतिशत टूट कर 17,942.04 अंक के स्तर पर
पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.29 प्रतिशत
की तेजी के साथ 8,161.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई
बाजार में भी आज दबाव बना हुआ है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक
गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 195 अंक
यानी 0.88 प्रतिशत टूट कर 22,068 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी
तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 153.04 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ
19,784.88 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है।
हैंग सेंग इंडेक्स
में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 354.40 अंक यानी 2.09
प्रतिशत गिर कर 16,607.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह
कोस्पी इंडेक्स 1.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,680.52 अंक तक लुढ़क गया
है। निक्केई इंडेक्स फिलहाल 120.56 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ
38,686.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स
इंडेक्स 0.27 प्रतिशत फिसल कर 3,177.83 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके
अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत लुढ़क कर 1,391.51 अंक के स्तर पर,
जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,373.90 अंक के
स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,032.84
अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।




