मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

वॉल स्ट्रीट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा,

जिसकी वजह से अमेरिकी बाजार लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स

फ्यूचर्स भी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर,

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मामूली मजबूती के साथ कारोबार करने के

बाद बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा

है।

क्रूड ऑयल की कीमत में आई तेजी ने अमेरिका में एक बार

फिर महंगाई बढ़ने की आशंका बना दी है, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट में पिछले

सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स पिछले सत्र के दौरान

240.52 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी

500 इंडेक्स ने 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,243.77 अंक के स्तर पर

पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, नैस्डेक पूरे दिन दबाव में

कारोबार करने के बाद अंतिम समय में हुई खरीदारी के सपोर्ट से 0.07 प्रतिशत

मजबूत होकर 16,390.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज

140.03 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 39,426.82 अंक के स्तर पर

कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल

रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,952.62 अंक के स्तर पर

बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ

8,205.81 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा

डीएएक्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,492.49 अंक के स्तर पर बंद

हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ

रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान

में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने

हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,568 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत टूट कर

39,745.95 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स

0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,378.68 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट

इंडेक्स 0.49 प्रतिशत फिसल कर 7,169.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे

हैं।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की

मजबूती के साथ 3,246.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी

इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,753.94 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ

है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 390.11

अंक यानी 2.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,931.53 अंक के स्तर पर कारोबार

कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 205.96 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की

तेजी के साथ 20,428.29 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा शंघाई

कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 3,078.33 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें