मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे

हैं। अमेरिकी बाजार में निराशा का माहौल बने रहने की वजह से वॉल स्ट्रीट के

तीनों सूचकांक पिछले सत्र के कारोबार के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल कमजोरी दिखाते हुए लाल निशान में कारोबार कर रहा

है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र में दबाव में कारोबार करने के

बाद लाल निशान में बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज लगातार बिकवाली का

दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों

में कटौती को लंबे समय के लिए टाल देने की आशंका की वजह से अमेरिकी बाजार

में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा। इस वजह से वॉल स्ट्रीट

में मंदड़िये लगातार हावी रहे। डाउ जॉन्स 396 अंक टूट कर बंद हुआ। इसी तरह

एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,205.81 अंक के

स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 145.98 अंक

यानी 0.89 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,244.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.13 प्रतिशत टूट कर 39,118.17 अंक के स्तर

पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले

सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.22

प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,935.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी

इंडेक्स ने 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,130.05 अंक के स्तर पर पिछले

सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 209.36 अंक यानी

1.15 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 18,283.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई

बाजारों में भी आज लगातार कमजोरी का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों

में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं,

जबकि एक सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहा है। एशियाई

बाजारों में से सिर्फ सेट कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक

तेजी के साथ 1,379.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी

ओर, गिफ्ट निफ्टी 132 अंक यानी 0.58 प्रतिशत टूट कर 22,476 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की

गिरावट के साथ 3,225.31 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। कोस्पी इंडेक्स में

आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.26 प्रतिशत फिसल कर 2,718.37

अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 254.70 अंक

यानी 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 39,584.21 अंक के स्तर तक फिसल गया है।

इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 125.23 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट के

साथ 16,806.29 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.37 प्रतिशत टूट कर

20,390.10 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.77 प्रतिशत गिर कर

7,181.41 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की कमजोरी

के साथ 3,067.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें