मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 1 फरवरी ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे

हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करता रहा, जिसके

कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार भी

पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज

मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी फेडरल

रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती करने का संकेत नहीं मिलने की वजह से

पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक 2 प्रतिशत तक फिसल गए। अमेरिका

में ब्याज दरें 5.25 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक के स्तर पर बनी हुई

हैं। ब्याज दरों का ये स्तर पिछले 23 साल का सबसे ऊंचा स्तर है। ब्याज दरों

को लेकर अमेरिकी फेडरेल रिजर्व की ओर से कहा गया है कि ब्याज दरों में

बढ़ोतरी करने का दौर अब खत्म जरूर हो गया है, लेकिन दरों में कटौती करने का

फैसला भविष्य के आंकड़ों को देख कर ही किया जाएगा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व

की ओर से आए इस बयान के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में गिरावट आ गई। एस

एंड पी 500 इंडेक्स 1.61 प्रतिशत टूट कर 4,845.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नीचे नैस्डेक ने 322.44 अंक यानी 2.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ

15,187.45 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,320.91 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार में

भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.47

प्रतिशत टूट कर 7,630.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने

0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,656.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के

कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की गिरावट

के साथ 16,903.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों

में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6

के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 के

सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 300 अंक

यानी 0.83 प्रतिशत टूट कर 35,986.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,144.89

अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.04

प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 17,883.20 अंक के स्तर पर कारोबार करता

नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 0.22 प्रतिशत

की तेजी के साथ 21,834 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग

सेंग इंडेक्स 209.49 अंक यानी 1.33 प्रतिशत उछल कर 15,694.56 अंक के स्तर

पर पहुंच गया है। कोस्पी इंडेक्स ने भी आज बड़ी छलांग लगाई है। ये सूचकांक

फिलहाल 1.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,534.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स से 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ

1,368.69 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की मजबूती

के साथ 7,232.49 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की

तेजी के साथ 2,794.03 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें