मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों पर भी दबाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, ग्लोबल मार्केट से आज गिरावट के संकेत मिल रहे

हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार निराशा का माहौल बना

रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा

है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार

होता नजर आया। एशियाई बाजार में भी आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

ब्याज

दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमत में आई मजबूती की

वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। डाउ

जॉन्स 530.16 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,596.98 अंक के

स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.26 प्रतिशत टूट कर

5,145.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा

नैस्डेक 227.29 अंक यानी 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,050.17 अंक के

स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.09 प्रतिशत की मामूली तेजी के

साथ 38,619.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी

बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी नजर आई।

हालांकि आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण यूरोपीय बाजार मिले-जुले

परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ

7,975.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.19 प्रतिशत

की बढ़त के साथ 18,403.13 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत

किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ

8,151.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज

कमजोरी नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के

साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे

निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में

आज भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है। सेट कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.07

प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 1,374.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा

है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,281.96

अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 104

अंक यानी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,543 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ

3,212.55 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट

आई है। फिलहाल ये सूचकांक 785.15 अंक यानी 1.97 प्रतिशत टूट कर 38,987.99

अंक के स्तर तक गिर गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 118.84 अंक यानी

0.71 प्रतिशत फिसल कर 16,606.26 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,715.40 अंक के

स्तर पर पहुंचा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें