मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का दबाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट में आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा

है। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। लेकिन

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में

भी पिछले सत्र के दौरान लगातार कमजोरी बनी रही। इसी तरह एशियाई बाजार में

भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी

बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा, जिसके कारण वॉल

स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500

इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,477.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी

तरह नैस्डेक ने 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,805.16 अंक के स्तर पर

पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल

0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,051.42 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ

रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले

सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण यहां के तीनों

प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.27

प्रतिशत टूट कर 8,225.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स

ने 0.69 प्रतिशत टूट कर 7,609.15 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का

अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ

18,155.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी

आज आमतौर पर दबाव की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के

सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक

बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.01 प्रतिशत की

सांकेतिक तेजी के साथ 23,864 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,340.77 अंक के

स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स से 0.78

प्रतिशत उछल कर 6,959.37 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

दूसरी

ओर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,862.54 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.48 प्रतिशत टूट कर

2,778.55 अंक तक लुढ़क गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई

है। फिलहाल ये सूचकांक 368.92 अंक यानी 2.04 प्रतिशत फिसल कर 17,721.01 अंक

के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 421.07 अंक यानी 1.06

प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,246 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा

है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,311

अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत लुढ़क कर 2,957.39

अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें