मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में एनडीए से पहले के और आज के शासनकाल को देखेंगे, तभी सही मूल्यांकन होगा: अर्जुन मुंडा ‎

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव तो चुनाव ही होता है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी बात रखेंगे। लेकिन एनडीए पूर्ण रूप से जीत के लिए आश्वस्त है।

‎पटना पहुंचे भाजपा के नेता अर्जुन मुंडा ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार बुद्ध की भूमि रही है। यहां से दुनिया को बहुत कुछ समझने का मौका मिलता रहा है। लेकिन बिहार में एनडीए के पहले के शासनकाल और आज के शासनकाल को देखा जाएगा, तभी सही मूल्यांकन हो सकेगा। ‎

‎उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बुद्ध के बिहार को पूरे विश्व के अंदर अपनी पुरातन संस्कृति को जोड़कर फिर से नया संदेश दिया है। एनडीए सरकार ने अपने कार्यों और गवर्नेंस के माध्यम से यहां के लोगों के लिए सभी स्तरों पर काम करके दिखाया है। शासन के माध्यम से जनता के बीच काम कैसे किया जाए, यह दिखाया है। ‎ ‎

उन्होंने कहा कि जनता भी एनडीए को लेकर आश्वस्त है कि एनडीए को फिर से लाकर बिहार को और प्रगति कैसे मिले, यह सुनिश्चित करेगी। ‎उपराष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन के विजयी होने को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति का चुनाव जीता। ‎ ‎उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव जीते राधाकृष्णन को बहुत शालीन और सौम्य बताते हुए कहा कि उनमें विधायी कार्यों की अच्छी समझ है। उनके चुने जाने से देश के संसद में राज्यसभा को बहुत लाभ मिलेगा। ‎ ‎

उन्होंने कहा, "देश को एक अच्छा उपराष्ट्रपति मिला है। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से इसलिए जानता हूं, क्योंकि वे झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं। राज्यपाल रहते हुए उनके बहुत सारे विचारों को बहुत अच्छे ढंग से समझने का मौका मिला है। मैं उन्हें और प्रधानमंत्री सहित एनडीए को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।" ‎

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें