मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

टूरिस्ट वीजा पर आने वाले विदेशियों की आपराधिक गतिविधियों की कराएंगे जांच : सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टूरिस्ट वीजा पर आने वाले विदेशियों की आपराधिक गतिविधियों की कराएंगे जांच : सम्राट चौधरी

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार की कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने धार्मिक यात्रा पर आने वाले लोगों के अचानक समृद्ध होने का मामला उठाया। इसके जवाब में बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि टूरिस्ट वीजा पर आने वाले विदेशी नागरिकों की आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की सरकार जांच कराएगी।

बिहार विधानसभा में भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने सरकार से सवाल पूछा कि धार्मिक यात्रा पर आने वाले विदेशी नागरिक किस तरह से पहचाने जाते हैं और उनका सत्यापन कैसे किया जाता है?

उन्होंने कहा कि क्या आने वाले यात्रियों के आने और उनके वापस जाने के समय उनकी कोई तस्वीर ली जाती है? उन्होंने कहा कि आजकल लोग धार्मिक यात्रा पर आते हैं और कुछ ही दिनों में आलीशान घर बना लेते हैं, जमीन-जायदाद लिखवा लेते हैं और वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लेते हैं।

इस सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा, "वर्ष 1990 से 2015 के बीच कुल 173 विदेशी नागरिक धार्मिक यात्रा पर गोपालगंज आए थे। इनमें से अधिकांश यानी 168 लोग पाकिस्तान से थे, जबकि कुछ लोग ब्रिटेन और उज़्बेकिस्तान से आए थे।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि विधायक की चिंता से सरकार भी सहमत है और सरकार भी इस मामले में चिंता करती है। सरकार इसकी जांच कराएगी कि जो लोग टूरिस्ट वीजा पर आए हैं, वे किसी आपराधिक घटना में तो नहीं शामिल हैं और उसी की आड़ में समृद्ध भी तो नहीं हो रहे हैं। सरकार यह भी जांच कराएगी कि विदेशी टूरिस्ट वीजा पर आकर कहीं दूसरा कार्य तो नहीं कर रहे हैं।

मंत्री ने बताया कि विभाग इस दिशा में सतर्क है और यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी विदेशी नागरिक द्वारा देश में कोई गलत कार्य न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें