मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

'पूरे बिहार में ठीक करेंगे कानून व्यवस्था', सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने पर बोल दिलीप जायसवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'पूरे बिहार में ठीक करेंगे कानून व्यवस्था', सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने पर बोल दिलीप जायसवाल

पटना। बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप कुमार जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने के लिए काम किया जाएगा।

बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 'स्वर्णिम काल' में बिहार का नाम गिना जाएगा, जिस दिन उद्योग का जाल राज्य में बिछेगा।

सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय के विषय पर उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी पार्टी को होम मिनिस्ट्री सौंपी और हमें डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे नेता, होम डिपार्टमेंट के जरिए, पूरे बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने के लिए काम करेंगे।"

इस दौरान मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने राहुल गांधी और 'इंडी' गठबंधन पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, 'इंडी अलायंस टूटने की कगार पर है। राहुल गांधी के नेतृत्व को कोई भी अब स्वीकार करने को तैयार नहीं है और आप जल्द ही अलायंस में एक बड़ी टूट देखेंगे।

'वोट चोरी' के आरोपों पर जवाब देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' पर बिहार में यात्रा निकालकर तेजस्वी यादव को डुबाने का काम किया। अब इसी तरह कांग्रेस और राहुल गांधी की नाव पर जो चढ़ेगा, वह डूबेगा।

बिहार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित मंत्रियों के लिए विभागों का बंटवारा किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी जैसे विभागों को अपने पास रखा है। हालांकि, 20 साल में नीतीश कुमार ने पहली बार गृह मंत्रालय को अपने पास नहीं रखा है। इस विभाग की जिम्मेदारी भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमि और राजस्व व खान और भूतत्व विभाग संभालेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें