मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव के वक्त किए वादों को हम पूरा करेंगे : उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चुनाव के वक्त किए वादों को हम पूरा करेंगे : उपेंद्र कुशवाहा

भागलपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को चुनाव के वक्त जनता से किए वादों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।

उपेंद्र कुशवाहा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "चुनाव के समय एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से हमने एक संकल्प पत्र जारी किया था, जिसमें इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखा गया है कि किसानों द्वारा जो फसल उत्पादित की जाती है, उसको कैसे बढ़ाया जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "ऐसा क्या किया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा फसल उत्पादित हो सके? साथ ही बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिले? इस बात को ध्यान में रखते हुए हर जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की योजना लाई जा रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए काम करना भी शुरू कर दिया है। ऐसी यूनिट आने से नौजवानों को रोजगार मिलेगा।"

कुशवाहा ने कहा, "हमने जो चुनाव के समय जनता से जो वादा किया है, उसे भारत सरकार की मदद से पूरा करेंगे।

बिहार में मेरिट की कमी है। यहां से हर साल यूपीएससी समेत कई अन्य क्षेत्रों में लोग निकल रहे हैं। छात्रों की शिक्षा राज्य में ही हो और रोजगार के अवसर भी यहीं पर बनें तो इससे उन्हें ज्यादा लाभ मिलेगा। इसको ध्यान में रखकर शिक्षा के क्षेत्र में कैसे विकास हो, राज्य सरकार इसपर भी ध्यान दे रही है।

सात निश्चय पार्ट-3 के बिहार में लागू होने पर कुशवाहा ने कहा कि गांव में कमजोर वर्ग के लोग कैसे सशक्त हों, इसका ख्याल रखकर सात निश्चय-3 लागू किया गया है। इसपर पार्ट-1 और पार्ट-2 ने भी बेहतर काम किया था।

देश और प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम पर उन्होंने कहा, "इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल और गलत इस्तेमाल दोनों होता है। इसका गलत इस्तेमाल नहीं हो, जिसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस विषय पर भारत और राज्य सरकार सजग है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें