मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर जेलेंस्की बोले- 'हम शांति लाने के लिए सब कुछ करेंगे'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर जेलेंस्की बोले- 'हम शांति लाने के लिए सब कुछ करेंगे'

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पांचवें साल में प्रवेश कर गया है। हालांकि, अमेरिकी मध्यस्थता में दोनों देश युद्ध को खत्म करने के मकसद से बातचीत भी कर रहे हैं। दूसरी ओर युद्ध के चार साल पूरे होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “पुतिन अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने यूक्रेनियन को नहीं तोड़ा। उन्होंने यह युद्ध नहीं जीता। हमने यूक्रेन को बचाया है और हम शांति लाने के लिए सब कुछ करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि न्याय हो।”

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 को युद्ध शुरू हुआ था, जो अब पांचवें साल में भी प्रवेश कर गया है।

दोनों देशों के बीच जारी इस युद्ध की वजह भौगोलिक राजनीति और सुरक्षा को माना जा सकता है। रूस के नजरिए से यूक्रेन पर हमले का एक बड़ा कारण उसके नाटो में शामिल होने की कोशिश और इसकी वजह से पैदा होने वाली सुरक्षा चिंताएं हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मानना है कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल होता है, तो इसकी वजह से रूस के लिए खतरा बढ़ जाएगा। पश्चिमी देशों की मिसाइलें और सेना रूस की तरफ मुड़ जाएंगी।

1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद से यूक्रेन स्वतंत्र हुआ। ऐसे में राष्ट्रपति पुतिन का मानना है कि आजादी के बाद से यूक्रेन का यूरोपीय देशों और अमेरिका की तरफ बढ़ना शुरू हो गया है। यह रूस के लिए एक खतरे की तरह है।

रूस समर्थक विक्टर यानुकोविच को 2014 में यूक्रेन के राष्ट्रपति पद से हटाया गया। इसके बाद ही रूस ने पलटवार करते हुए क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। यहां से पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र (डोनेट्स्क और लुहांस्क) में रूस समर्थित अलगाववादियों और यूक्रेनी सेना के बीच संघर्ष शुरू हो गया। इसके साथ ही रूस ने 21 फरवरी 2022 को यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के दो स्व-घोषित गणराज्यों 'डोनेट्स्क और लुहांस्क' को स्वतंत्र मान लिया।

इसके बाद ही 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर हमला किया, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच जंग जारी है। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध रोकने के लिए 28 सूत्रीय समझौता पेश किया, जिस पर दोनों देश अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें