मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

'हम कई कीमती जिंदगियां खो चुके हैं', किश्तवाड़ त्रासदी पर बोले सीएम उमर अब्दुल्ला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को बादल फटने की घटना से भीषण त्रासदी हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को इस त्रासदी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने इस आपदा में हुई जनहानि और नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में पूरी मजबूती से लोगों के साथ खड़ी है।

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला ने हालात को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि हम कई कीमती जिंदगियां खो चुके हैं। करीब 55 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। इनमें से कुछ गंभीर घायलों को जम्मू अस्पताल शिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। लगभग 70 से 80 लोग अब भी लापता हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि जब वह प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक शव भी बरामद हुआ, जो बादल फटने की वजह से बह गया था। सीएम ने कहा कि प्रशासन की पूरी कोशिश है कि लापता लोगों की तलाश तेज़ी से की जाए और उसके बाद उनके पुनर्वास का कार्य शुरू किया जाए। सरकार ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि जान की कीमत कोई नहीं लगा सकता, लेकिन प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और उन तक भी राहत पहुंचाने का काम जारी है। अभी नुकसान का पूरा आकलन संभव नहीं है, लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है।

बता दें कि किश्तवाड़ के चिशोती इलाके में गुरुवार को बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई। उस जगह पर यह घटना हुई, जहां श्री मचैल यात्रा के लिए चार पहिया वाहन खड़े होते हैं और कई अस्थायी दुकानें लगी हुई हैं। एडीसी किश्तवाड़ के अनुसार, श्री मचैल यात्रा अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है। स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अलावा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें