मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

डब्ल्यूबीबीएल: पर्थ स्कॉर्चर्स को 8 विकेट से रौंदकर हरिकेंस ने जीता पहला खिताब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डब्ल्यूबीबीएल: पर्थ स्कॉर्चर्स को 8 विकेट से रौंदकर हरिकेंस ने जीता पहला खिताब

होबार्ट। होबार्ट हरिकेंस ने शनिवार को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह टीम की पहली ट्रॉफी है।

बैलेरीव ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 137 रन बनाए।

केटी मैक ने बेथ मूनी के साथ 5.4 ओवरों में 36 रन जुटाए। कैटी 21 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

इसके बाद बेथ मूनी ने मैडी डार्क के साथ दूसरे विकेट के लिए 12 रन जुटाए।

मूनी 26 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मैडी ने 3 रन टीम के खाते में जोड़े।

यह टीम 79 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान सोफी डिवाइन ने पेज स्कोफील्ड के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जोड़ते हुए टीम को 100 के पार पहुंचाया।

सोफी डिवाइन ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन की पारी खेली, जबकि स्कोफील्ड ने नाबाद 27 रन टीम के खाते में जोड़े।

विपक्षी टीम की तरफ से लिंसी स्मिथ और हीदर ग्राहम ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि लॉरेन स्मिथ ने 1 विकेट अपने नाम किया।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेंस ने महज 15 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। लिजेली ली ने डेनियल व्याट-हॉज के साथ पहले विकेट के लिए 5.2 ओवरों में 49 रन जोड़े।

डेनियल 15 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद लिजेली ली ने नैट साइवर-ब्रंट के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़ते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया।

नैट साइवर-ब्रंट 27 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि ली ने 44 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 30 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से लिल्ली मिल्स और एमी एडगर को 1-1 सफलता हाथ लगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें