मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

नानूर में ममता बनर्जी का आराेप - गरीबाें के बैंक खाते की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नानूर में ममता बनर्जी का आराेप - गरीबाें के बैंक खाते की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है भाजपा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान बुधवार काे बीरभूम जिले के नानूर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गरीब लोगों से बैंक खाते की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है।ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार में चुनाव से पहले चुपचाप लोगों के खातों में आठ हजार रुपए डाले गए। यहां भी गरीब लोगों से बैंक खाते मांगे जा रहे हैं। सावधान रहें, अपने खाते की जानकारी न दें। पैसे डालने के नाम पर जो है वह भी निकाल सकते हैं।तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भाजपा तृणमूल को चोर कहती है, जबकि भाजपा नेताओं के खिलाफ ही जांच की मांग उठ चुकी है। उन्होंने कहा कि उनके पास भी ऐसे दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस ने कोई लूट नहीं की, बल्कि भाजपा ने ही सब कुछ लूटा है।ममता बनर्जी ने मतदाता सूची से नाम कटने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, खासकर वे महिलाएं जो शादी के बाद दूसरे घर चली गईं और जिनका उपनाम बदल गया।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर 100 दिन रोजगार योजना की राशि रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम भी हटा दिया गया है। इसके जवाब में राज्य सरकार ने ‘महात्माश्री’ योजना शुरू की है।रसोई गैस की कीमत बढ़ने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हालात और कठिन हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुफ्त राशन दे रही है, लेकिन उसका श्रेय भाजपा लेने की कोशिश कर रही है।ममता बनर्जी ने मतदाता सूची से जुड़े एक मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर संतोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि फॉर्म 6 के जरिए बाहरी लोगों के नाम जोड़ने की कोशिश हो रही थी, जिस पर न्यायालय ने रोक लगाई है।उन्होंने कहा कि ‘युवसाथी’ योजना कोई भत्ता नहीं बल्कि युवाओं के लिए जेब खर्च की तरह सहायता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों ने आवेदन किया है और अभी तक लाभ नहीं मिला है, उन्हें भी राशि मिल जाएगी। ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के लाभार्थियों का भी उन्होंने उल्लेख किया।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें