मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के कई इलाकों में आज पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के कई इलाकों में आज पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड ने कई इलाकों के लिए पानी की सप्लाई को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 11 मार्च को भूमिगत जलाशय (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक फ्लशिंग के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इस असुविधा के लिए लोगों से खेद जताया है और नागरिकों से पहले से ही जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर करके रखने की अपील की है।

विभाग के अनुसार, इस मेंटेनेंस प्रोग्राम के चलते पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और रोहिणी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित रह सकती है। जिन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी, उनमें शालीमार बाग के बीएफ ब्लॉक, मदिपुर गांव और जे.जे. कॉलोनी, पश्चिम विहार एक्सटेंशन, पश्चिम पुरी के पॉकेट-1, 2 और 3, मुल्तान नगर, ज्वाला हेरी गांव और पीतमपुरा के जनता फ्लैट्स जैसे इलाके शामिल हैं।

इसके अलावा, न्यू मोती नगर, मदिपुर के स्लम क्वार्टर, मौजपुर, ब्रह्मपुरी, जगजीत नगर, करतार नगर, विजय कॉलोनी, गौतम विहार और घोंडा गांव सहित आसपास के कई इलाकों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है। पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर, बलबीर नगर, गोरख पार्क, कबीर नगर, ज्योति कॉलोनी, शिवाजी पार्क, रोहताश नगर और चंदरलोक जैसे इलाकों में भी इस दौरान पानी की कमी हो सकती है। वहीं गोकुलपुरी, दुर्गापुरी, अशोक नगर, नाथू कॉलोनी, मानसरोवर पार्क और राम नगर जैसे क्षेत्रों में भी जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा सीमापुरी, नंद नगरी, जहांगीरपुरी, रोहिणी सेक्टर-11, सेक्टर-15 और सेक्टर-23 के कुछ हिस्सों में भी पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा।

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि जिन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी, वहां जरूरत पड़ने पर टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए लोगों को पानी की आपातकालीन सेवाओं के कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। शास्त्री पार्क, सीलमपुर, ग्रेटर कैलाश, गिरी नगर, जल सदन, वसंत कुंज, छत्तरपुर और आर.के. पुरम के कंट्रोल रूम से पानी के टैंकर की व्यवस्था की जा सकती है। विभाग ने यह भी बताया कि पानी से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में लोग दिल्ली जल बोर्ड के वाटर इमरजेंसी नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें