मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निगम बोध घाट हुआ बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निगम बोध घाट हुआ बंद

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया है।

दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर (204.50 मीटर) और खतरे के निशान से काफी ऊपर है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 5 सितंबर 2025 को रात 8 बजे तक जलस्तर 207.15 मीटर तक पहुंचने और इसके बाद कम होने की संभावना है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, 5 सितंबर को सुबह 8 बजे तक पुराने रेलवे ब्रिज का जलस्तर 207.31 मीटर है। इसका चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है और खतरे का निशान 205.33 मीटर है। साथ ही, निकासी स्तर 206 मीटर है और अब तक का उच्चतम स्तर 208.66 मीटर (13 जुलाई 2023) रहा है।

बता दें कि हथिनीकुंड बैराज से 1,08,232 क्यूसेक जल की निकासी हुई है, जबकि वजीराबाद बैराज से 1,74,150 क्यूसेक जल की निकासी है। वहीं, ओखला बैराज से 2,44,478 क्यूसेक जल की निकासी हुई है। पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर शुक्रवार रात 8 बजे 207.15 मीटर तक पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है।

इस बीच, यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण निगम बोध घाट पर जलजमाव हो गया है, जिसके चलते दाह-संस्कार की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पानी निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है।

यमुना बाजार के रास्तों पर भारी जलजमाव के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

निगम बोध घाट पर काम करने वाले प्रमोद कुमार पाल ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि घाट में पानी आने के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। एमसीडी ने भी बाढ़ को लेकर आदेश जारी किया है और इसके चलते फिलहाल निगम बोध घाट को बंद कर दिया गया है।

स्थानीय निवासी ने कहा कि निगम बोध घाट से एमसीडी द्वारा जलनिकासी का काम तेजी से किया जा रहा है। बाढ़ के मद्देनजर अंतिम संस्कार को भी बंद कर दिया गया है। उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक पानी कम हो जाएगा।

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली सचिवालय के पास डबल लाइन सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इंदिरा गांधी स्टेडियम के गेट नंबर 5 से स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क पर पानी भर गया है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों यमुना बाजार, मजनू का टीला, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, और सिविल लाइंस से अब तक 12,000 से 14,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यमुना खादर, मयूर विहार, और गीता कॉलोनी में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें