मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर में बढ़ा बरगी बांध का जलस्तर, 5 गेट खोलकर छोड़ा गया 760 क्यूमेक पानी; तटीय इलाकों में अलर्ट

जबलपुर। मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के कैचमेंट एरिया मंडला, डिंडौरी और अमरकंटक में जारी भारी बारिश के कारण जबलपुर का बरगी बांध 93.33 प्रतिशत तक भर गया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन38 बार पढ़ा गया
जबलपुर में बढ़ा बरगी बांध का जलस्तर, 5 गेट खोलकर छोड़ा गया 760 क्यूमेक पानी; तटीय इलाकों में अलर्ट

जबलपुर। मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के कैचमेंट एरिया मंडला, डिंडौरी और अमरकंटक में जारी भारी बारिश के कारण जबलपुर का बरगी बांध 93.33 प्रतिशत तक भर गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे बांध के 5 गेटों को 1-1 मीटर तक खोलकर 760 क्यूमेक पानी छोड़ा गया, जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ने की संभावना है।

जबलपुर जिले में हालांकि औसत से कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन ऊपरी क्षेत्रों अमरकंटक, डिंडौरी और मंडला में हो रही लगातार बारिश से बरगी बांध में तेजी से पानी आ रहा है। 2 सितंबर की सुबह तक बांध में 707 क्यूमेक पानी की आवक दर्ज की गई, जिससे इसका जलस्तर बढ़कर 421.85 मीटर तक पहुंच गया। बढ़ते जलभराव और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए बांध प्रबंधन ने गुरुवार सुबह जलद्वारों को खोलने का निर्णय लिया। वर्तमान में 5 गेटों से प्रति सेकंड 760 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है।

नर्मदा घाटों पर बढ़ा खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

गेट खोले जाने से पहले ही बरगी बांध प्रबंधन और जबलपुर जिला प्रशासन ने नर्मदा नदी के सभी प्रमुख घाटों एवं निचले तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा नदी के घाटों पर जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ सकता है।

प्रशासन ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से नर्मदा घाटों तथा डूब वाले निचले इलाकों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है। बांध प्रबंधन के अनुसार, यदि ऊपरी इलाकों से पानी की आवक इसी तरह बनी रहती है या बढ़ती है, तो डिस्चार्ज (पानी छोड़ने) की मात्रा में फेरबदल किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें