मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में ‘वॉटर एटीएम’ की शुरुआत, सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में ‘वॉटर एटीएम’ की शुरुआत, सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। दिल्ली के पीतमपुरा स्थित एयू ब्लॉक के एकता कैंप में बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'वॉटर एटीएम' का उद्घाटन किया। यह सुविधा इंडियन ऑयल की सीएसआर पहल के तहत शुरू की गई है, जिसका मकसद स्थानीय लोगों को साफ, सुरक्षित और सस्ता पीने का पानी उपलब्ध कराना है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय पूरा देश भीषण गर्मी (हीटवेव) से गुजर रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई इलाकों में पानी की किल्लत लोगों की बड़ी परेशानी बनी हुई है। खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को साफ पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए दिल्ली में यह नया 'वॉटर एटीएम' मॉडल शुरू किया गया है, जो एक तरह का बड़ा आरओ प्लांट है।

उन्होंने बताया कि इस सिस्टम की क्षमता हर घंटे लगभग 2000 लीटर पानी को शुद्ध करने की है।

इसके लिए लोगों को एक कार्ड दिया जाएगा, जिसे वॉटर एटीएम में इस्तेमाल करके वे रोजाना करीब 20 लीटर तक साफ और मीठा पानी ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पानी पूरी तरह शुद्ध है और किसी भी बड़े आरओ सिस्टम से बेहतर तरीके से काम करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में ऐसे लाखों लोग हैं जो लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। कई जगह पाइपलाइन नहीं है या फिर पर्याप्त सप्लाई नहीं पहुंचती।

ऐसे इलाकों में यह मॉडल काफी मददगार साबित होगा। अभी तक इंडियन ऑयल के सहयोग से आठ जगहों पर ऐसे वॉटर एटीएम लगाए जा चुके हैं और आगे इस योजना को और विस्तार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर उस इलाके तक साफ और पीने योग्य पानी पहुंचे, जहां अभी इसकी कमी है। इसके लिए सरकार तेजी से काम कर रही है और आगे भी कई नए प्रोजेक्ट लाए जाएंगे।

इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने इलाके के विकास से जुड़ी कुछ और योजनाओं का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि इस बस्ती में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें आंतरिक गलियों का निर्माण, नालियों और पाथवे का सुधार शामिल है। साथ ही हैंडपंप की मरम्मत का काम पूरा किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सके। इसके अलावा बच्चों के लिए एक शिशु वाटिका (पार्क) विकसित करने की योजना भी है, जिससे स्थानीय बच्चों को खेलने और सीखने के लिए बेहतर जगह मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें