मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी योजना का नेपकिन बेचने लिए नोएडा जा रहा था, 34 लाख का नेपकिन पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर,। राज्य सरकार की योजना के तहत निशुल्क वितरित किए जाने वाले

उड़ान सैनेटरी नेपकिन की अवैध खरीद फरोख्त का भंडाफोड़ हुआ है। पोकरण से

नोएडा जा रहा सैनेटरी नेपकिन से भरा एक ट्रक बासनी सांगरिया बाइपास पर

सीजीएसटी टीम ने पकड़ा है। इस ट्रक में 1.70 लाख नेपकिन भरे थे। जिसकी

अनुमानित तौर पर कीमत 34 लाख रुपये है। ट्रक चालक को धोखाधड़ी के आरोप में

गिरफ्तार किए जाने के साथ ट्रक को जब्त कर बासनी थाने में रखवाया गया है।

पुलिस मामले में अग्रिम तफ्तीश कर रही है। इससे पहले भी माल बेचने गया था

या नहीं इस बारे में गहनतापूर्वक तफ्तीश की जा रही है। पोकरण में ट्रक

भरवाने वाले व्यक्ति को नामजद किया गया है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम को

पोकरण भेजा गया है।

बासनी थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि

राज्य सरकार की योजनानुरूप उड़ान के तहत सैनेटरी नेपकिन निशुल्क उपलब्ध

करवाए जाते है। सोमवार को सीजीएसटी ने बासनी सांगरिया बाइपास रोड पर

नाकाबंदी कर रखी थी। तब एक ट्रक को आते देख कर उसे रूकवाया गया। ट्रक की

जांच में पता लगा कि उसमें सैनेटरी नेपकिन भरे हुए है। इस पर चालक खेतड़ी

झुंझूनु के सिहोड निवासी कैलाश पुत्र रामचंद्र धानका से पूछताछ की गई। तब

उसने जानकारी दी कि ट्रक में सैनेटरी नेपकिन है जोकि नोएडा लेकर जा रहा था

और वह पोकरण से ट्रक लेकर आया है। इस पर पता लगा कि निशुल्क उपलब्ध कराए

जाने वाले सैनेटरी नेपकिन की अवैध रूप से खरीदफरोख्त कर आगे बेचा जा रहा

है।

थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि ट्रक में 1.70

लाख नेपकिन है जिनकी अनुमानित तौर पर कीमत 34 लाख रुपये है। यह ट्रक पोकरण

से होकर नोएडा उत्तरप्रदेश जा रहा था। अब ट्रक चालक कैलाश पुत्र रामचंद्र

धानका को धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता लगा कि

यह ट्रक पोकरण में मैसर्स बालाजी इंडस्ट्रीज के रघुवीरसिंह की तरफ से

भरवाया गया है। उसे भी नामजद किया गया है। जिसकी तलाश जारी है। प्रकरण में

सीजीएसटी के निरीक्षक लीलाधर की तरफ से बासनी थाने में धोखाधड़ी में

रिपोर्ट दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें