मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

वेयरहाउस में काम करने वाले चौकीदार के सिर पर भारी हथियार से वार कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। बगरू थाना इलाके में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाश

वेयरहाउस में काम करने वाले चौकीदार के सिर पर भारी हथियार से वार कर हत्या

कर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने

घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर

बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने मौके से कई फुटमार्क लेने के बाद शव को बगरू

सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया। जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर

शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी

है।

थानाधिकारी हरीश सोलंकी ने बताया कि मृतक की पहचान गणेश

गुर्जर (29) निवासी श्योपुर के रूप में हुई हैं, जो वेयरहाउस में कई सालों

से चौकीदार काम किया करता था। वेयरहाउस में मालिक ने शुक्रवार देर रात को

उसे फोन किया तो उसने नहीं उठाया। इस पर मालिक ने दूसरे व्यक्ति को

वेयरहाउस में भेजा। दूसरे चौकीदार ने जब गेट खोला तो वेयर हाउस में गणेश

गुर्जर का शव पकड़ा था। इस पर चौकीदार ने मालिक को जानकारी दी। सूचना पर

पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल ने सबूत जुटाए। मौके पर सीसीटीवी फुटेज भी

पुलिस को नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें