मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में वांटेड एनडीपीएस आरोपी अहमदाबाद में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में वांटेड एनडीपीएस आरोपी अहमदाबाद में गिरफ्तार

अहमदाबाद। मादक पदार्थों के मामलों में वांटेड राजस्थान के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जालोर जिले के सांचोर तालुका के दंता (बावलिया) गांव के रहने वाले 40 वर्षीय व्यापारी राजुराम बिश्नोई को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उसके पैतृक गांव से मेफेड्रोन की बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

विशेष सूचना के आधार पर अमहदाबाद क्राइम ब्रांच ने 13 अप्रैल को अहमदाबाद के घी कांटा क्षेत्र में लक्ष्मी मार्केट के नीचे गणेश सिलेक्शन दुकान के पास छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मलाराम देवासी (रबारी) और अशोक कुमार दर्जी को गिरफ्तार किया। इनके पास कथित तौर पर बिना किसी कानूनी अनुमति या परमिट के 412 ग्राम मेफेड्रोन पाया गया, जिसकी कीमत 12.36 लाख रुपए थी।

जब्ती के बाद क्राइम ब्रांच ने डीसीबी पुलिस स्टेशन पार्ट 'सी' में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 8(सी), 22(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि बाद में हुई जांच में राजुराम बिश्नोई की कथित तौर पर प्रतिबंधित पदार्थ की आपूर्ति में भूमिका का पता चला।

अधिकारियों ने बताया, “जब्त की गई मेफेड्रोन की खेप की आपूर्ति करने वाले आरोपी का पता राजस्थान के सांचोर तालुका के दंता (बावलिया) गांव में लगाया गया और उसे अहमदाबाद लाकर एनडीपीएस अपराध के तहत गिरफ्तार किया गया।”

अधिकारियों ने आगे बताया कि बिश्नोई राजस्थान के अबू रोड आरआईआईसीओ पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 और 22 के तहत दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित है।

क्राइम ब्रांच के रिकॉर्ड से पता चलता है कि आरोपी पर पहले भी राजस्थान में कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

इनमें औद्योगिक क्षेत्र पाली पुलिस स्टेशन में 2016 में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत दर्ज चोरी का मामला, सांचोर पुलिस स्टेशन में 2019 में धारा 8 और 21 के तहत दर्ज एनडीपीएस का मामला, वहीं 2022 में धारा 8, 21, 22, 25 और 29 के तहत दर्ज एक अन्य एनडीपीएस का मामला और करदा पुलिस स्टेशन में 2022 में ही धारा 8, 22 और 29 के तहत दर्ज मामला शामिल है। पुलिस ने बताया कि अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के नेटवर्क और जब्त किए गए मेफेड्रोन के स्रोत की आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें