मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल, एक अन्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल, एक अन्य गिरफ्तार

पटना। बिहार में पुलिस और अपराधियों के मुठभेड़ की घटनाएं जारी हैं। इस बीच, पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा, एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मसौढ़ी थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो अपराधकर्मी, जिन पर 20 से अधिक डकैती, लूट एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर कांड दर्ज हैं और जो कई राज्यों में वांछित हैं, वे मसौढ़ी थानांतर्गत सोना-चांदी की दुकान में लूट की योजना बना रहे हैं।

इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना परिचय कुमार की निगरानी में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तत्काल अपराधियों की स्थिति की जानकारी प्राप्त होने पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई।

वांछित अपराधी की पुलिस टीम घेराबंदी कर रही थी, इसी दौरान अपराधियों द्वारा पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसमें एक गोली पुलिस वाहन पर लगी।

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पूर्ण संयम, सतर्कता एवं साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक गोली एक अपराधी के पैर में लगी। घायल अपराधी की पहचान अजय पासवान के रूप में की गई है। एक अन्य वांछित अपराधी अजय यादव को भी घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि घायल अपराधी को सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में लेकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 मई को गोपालपुर थानांतर्गत सीएमएस कंपनी की कैश वैन से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

उक्त कांड का महज 36 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें गिरफ्तार दोनों अपराधी भी संलिप्त पाए गए हैं। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें