मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने एसओपी की समीक्षा में दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने एसओपी की समीक्षा में दिए निर्देश

पटना। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार ‘योजनाओं के गुणवत्ता प्रबंधन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी)’ की समीक्षा कर कई निर्देश दिये। सिंचाई भवन सभागार में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल तथा मुख्यालय के वरीय अधिकारी मौजूद थे।एसओपी में योजनाओं के गुणवत्ता प्रबंधन के लिए बिंदुवार मापदंड तय करने के लिए दिशा-निर्देश दिये गए हैं। मंत्री ने इसकी विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। हमें विभागीय एसओपी के हर बिंदु पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने के बाद ही इसे अंतिम रूप देना चाहिए, ताकि भविष्य में जल संसाधन विभाग की योजनाओं में मानक के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर कोई कठिनाई नहीं हो।जल संसाधन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल संसाधन विभाग की सभी योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग और मानक संचालन प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि एसओपी के अनुरूप गुणवत्ता प्रबंधन के सभी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराएं और सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें