मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

जल संसाधन विभाग की बैठक में बाढ़ प्रबंधन की योजनाओं को समय पूरा करने पर जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जल संसाधन विभाग की बैठक में बाढ़ प्रबंधन की योजनाओं को समय पूरा करने पर जोर

पटना। नई दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ‘बाढ़ प्रबंधन एवं सीमावर्ती क्षेत्र कार्यक्रम’के तहत चल रही एवं प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जल संसाधन विभाग, बिहार के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल सहित विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बिहार में बाढ़ प्रबंधन की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पार नेपाल से आने वाली प्रमुख नदियों से पेश आने वाली बाढ़ और कटाव की समस्या तथा नदियों में गाद जमा होने सहित अन्य चुनौतियों की विस्तृत जानकारी दी।बैठक में विभिन्न राज्यों में बाढ़ प्रबंधन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का तेजी से और समय सीमा के भीतर कार्यान्वयन, केंद्र सरकार से राशि प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया को तेज करने, अगले वित्त वर्ष के लिए नई योजनाओं के प्रस्ताव के साथ-साथ विभिन्न तकनीकी एवं नीतिगत सुधारों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बाढ़ प्रबंधन तथा जल संसाधन प्रबंधन को सुदृढ़ करना तथा आपसी सहयोग एवं समन्वय को बेहतर बनाना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें