मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में किया मन्नम स्मृति मंडपम का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में किया मन्नम स्मृति मंडपम का उद्घाटन

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को नई दिल्ली में मन्नम स्मृति मंडपम का उद्घाटन किया। यह मंडपम मन्नम इंटरनेशनल सेंटर में एक स्मारक कक्ष है। कार्यक्रम का आयोजन नायर सर्विस सोसाइटी की दिल्ली शाखा की ओर से किया गया। साथ ही उन्होंने समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा का अनावरण किया।कार्यक्रम में मन्नथु पद्मनाभन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने 1914 में नायर सर्विस सोसाइटी की स्थापना की थी और केरल में नायर समुदाय के उत्थान के लिए सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और एनएसएस दिल्ली के अधिकारी भी उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने मन्नथु पद्मनाभन के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सामुदायिक सेवा के प्रति आजीवन समर्पण को रेखांकित किया और कहा कि उनके आदर्श समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज की ओर राष्ट्र के सफर को निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने मन्नम स्मृति मंडपम की स्थापना के माध्यम से उनकी विरासत को संरक्षित और आगे बढ़ाने में दिल्ली स्थित नायर सर्विस सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की।इस दौरान उन्होंने मन्नम इंटरनेशनल सेंटर में समाज सुधारक मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा के अनावरण और मन्नम स्मृति मंडपम के उद्घाटन के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक पौधा लगाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें