मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोकतंत्र में मतदाता के लिए मताधिकार सशक्त हथियार : राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकतंत्र में मतदाता के लिए मताधिकार सशक्त हथियार : राज्यपाल

रांची,

25 जनवरी । राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि लोकतंत्र में

मतदाता के लिए मताधिकार सशक्त हथियार है। लोगों को जाति, धर्म, संप्रदाय

एवं प्रलोभन से ऊपर उठकर मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोकतंत्र

सुदृढ़ होगा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग निरंतर कार्य कर

रहा है। राज्यपाल गुरुवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित

‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ कार्यक्रम बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि

निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष का थीम रखा है- ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर

डालेंगे हम’। इस थीम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान

करें और मतदान के लिए लोगों को प्रेरित भी करें। राज्यपाल ने कहा कि

लोकतंत्र का आधार जनमत है और जनमत का आधार मतदान है। एक योग्य व्यक्ति के

मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि मतदाता को

जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग के जरिये तकनीकी का भी उपयोग किया जा रहा

है। सी-विजिल, बूथ एप्प, वोटर हेल्पलाइन एप्प, सुविधा एप्प इत्यादि इनके

उदाहरण है। मतदाता जागरुकता के परिणाम भी परिलक्षित हुए हैं। झारखंड में

मतदाता सूची में 9,81,690 नए मतदाता जोड़े गए हैं। यहां 22 जनवरी को

प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 2,53,86,152 मतदाता

हैं।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के मतदाता सूची में उनका भी नाम

सम्मिलित हो गया है एवं वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। उन्होंने

नए मतदाताओं को ‘मतदाता फोटो पहचान पत्र’ वितरित किया और सभी से अपने

मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर चुनाव में उत्कृष्ट

कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सभी लोगों ने मतदाता

दिवस पर प्रतिज्ञा भी ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें