मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान कल सारण और हाजीपुर में बनी रहेगी सबकी नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान कल

सारण और हाजीपुर में बनी रहेगी सबकी नजर

पटना ।बिहार की पांच संसदीय सीटों हाजीपुर, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होने जा रहा है। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। इस चरण में दियारा क्षेत्र और नेपाल की सीमा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चेकपोस्ट की संख्या बढ़ाकर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी तो राजद से लालू यदाव की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में हैं। वहीं, हाजीपुर से लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान तो राजद के शिवचंद्र राम ताल ठोक रहे हैं। मुजफ्फरपुर में भाजपा से डॉ राजभूषण चैधरी और कांग्रेस से अजय निषाद हैं। सीतामढ़ी में राजद प्रत्याशी डॉ.अर्जुन राय और जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर के बीच मुकाबला होगा। मधुबनी में भाजपा के अशोक कुमार यादव और राजद के मो. अली अशरफ फातमी पर नजर बनी रहेगी। पांचवें चरण में सारण लोकसभा अंतर्गत पड़ने वाले परसा विधानसभा क्षेत्र के परसा नगर पंचायत समेत परसा प्रखंड के 13 पंचायतों के मतदान केंद्रों पर सोमवार को मतदान कराई जाएगी। चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए देर शाम तक मतदान केंद्र पर सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का पहुंचना जारी था। बूथों पर मतदान करवाने के लिये मतदान कर्मियों की चहल कदमी तेज हो चुकी थी।सारण लोकसभा चुनाव के मद्देनजर परसा विधानसभा अंतर्गत पड़ने वाली परसा नगर पंचायत समेत प्रखंड के 13 पंचायतों के 82 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। उसको लेकर परसा प्रखंड के 50929 मतदाता व अमनौर प्रखंड के 52 मतदान केंद्र पर 51283 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर लोकतंत्र के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें