मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव के आखिरी चरण में कल राज्य की आठ सीटों पर होगा मतदान नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में कई दिग्गजों की साख दांव पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

लोस चुनाव के आखिरी चरण में कल राज्य की आठ सीटों पर होगा मतदान

नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में कई दिग्गजों की साख दांव पर

-निगम क्षेत्र के 75 वार्डों में पड़ने वाले 659 भवनों में 1547 मतदान केंद्र

पटना। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होगा। इन सीटों पर राजग और इंडी गठबंधन के अलावा निर्दलीय भी ताल ठोक रहे हैं। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब सभी उम्मीदवार सघन जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। नालंदा से जदयू के मौजूदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, पटना साहिब सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद रविशंकर प्रसाद, पटना की दूसरी सीट पाटलिपुत्र से भाजपा के सांसद रामकृपाल यादव, आरा संसदीय सीट से भाजपा सांसद आरके सिंह, काराकाट सीट पर एनडीए के साझा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।नीतीश के गृह लोकसभा क्षेत्र नालंदा संसदीय सीट पर जदयू के कौशलेंद्र कुमार का महागठबंधन के संदीप सौरभ, पटना साहिब सीट पर भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे कांग्रेस उम्मीदवार अंशुल अभिजीत, पाटलिपुत्र सीट पर भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, आरा में भाजपा उम्मीदवार आरके सिंह और महागठबंधन के सुदामा प्रसाद के बीच सीधी टक्कर है।बक्सर संसदीय सीट पर एनडीए के मिथिलेश तिवारी और राजद के सुधाकर सिंह, सासाराम सीट पर एनडीए के शिवेश राम और महागठबंधन के मनोज कुमार भारती के बीच सीधा मुकाबला है जबकि काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। काराकाट सीट से एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा, निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पावर स्टार पवन सिंह और महागठबंधन के राजा राम सिंह के बीच कड़ी टक्कर है। जहानाबाद सीट से जेडीयू के मौजूदा सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और आरजेडी के सुरेंद्र यादव के अलावा पूर्व सांसद अरुण कुमार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

- पटना में होगा जीरो वेस्ट इलेक्शन

लोकतंत्र के महापर्व के लिए शहर के चकाचक मतदान केंद्र तैयार हो चुके हैं। कुल 1547 मतदान केंद्रों पर विशेष सफाई और सजावट के साथ निशुल्क पेयजल निगम नीर की भी व्यवस्था की गई है। मतदान को पूरी तरह से जीरो वेस्ट इलेक्शन के रूप में मनाया जा रहा है।एएन कॉलेज परिसर को चकाचक मतदान केंद्र के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। जीरो वेस्ट इलेक्शन का सेल्फी प्वाइंट भी वेस्ट मेटेरियल से बना है। जीरो वेस्ट इलेक्शन के लिए एएन कॉलेज में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट लगाया भी लगाया गया है। जिससे यहां से उत्पन्न होने वाले कचरे की प्रोसिंग की जाए। स्वच्छांगिनी की महिलाओं द्वारा संचालित पिंक टॉयलेट की व्यवस्था भी केंद्र पर की गई है। निगम नीर की भी व्यवस्था रहेगी।चुनाव में लाखों लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर से बाहर निकलते है। निगम की इस पहल से ना सिर्फ चुनाव के दिन शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि लोग कचरा अलग-अलग संग्रह की आदत डालेंगे। मतदान केंद्रों के आसपास स्वच्छ वातावरण कायम रहेगा। लोकसभा चुनाव में निगम क्षेत्र के 75 वार्डों में पड़ने वाले 659 भवनों में 1547 मतदान केंद्र को बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें