मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : पांचवें चरण में पाच लोकसभा सीट पर मतदान जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दरभंगा,। बिहार में पांचवें चरण की पांच सीटों पर सोमवार सुबह सात

बजे से मतदना शुरु हो गया है। आज जहां मतदान हो रहा है उनमें सारण, हाजीपुर

(सु), सीतामढ़ी, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे

तक मतदान होगा। चिराग पासवान, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर,

रोहिणी आचार्य, राजीव प्रताप रुढ़ी समेत कई दिग्गजों के भाग्य का आज फैसला

होना है।

हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पांचवे चरण के मतदान

में वैशाली के पुलिस अधीक्षक ने अपने मत का प्रयोग किया। साथ ही लोगों से

पहले मतदान फिर जलपान का आग्रह किया। पांचवें चरण में कई दिग्गजों की

किस्मत दांव पर है। मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम इंडी गठबंधन है। हाजीपुर (सु)

सीट पर (लोजपा-आर) के चिराग पासवान और राजद के शिवचंद्र राम के बीच

मुकाबला है।

सारण में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी और राजद की

रोहिणी आचार्य, मुजफ्फरपुर सीट पर भाजपा के राजभूषण निषाद और कांग्रेस के

अजय निषाद, सीतामढ़ी सीट पर जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर और राजद के अर्जुन

राय और मधुबनी सीट पर भाजपा के अशोक यादव और राजद के अली असरफ फातमी के बीच

मुकाबला है।

चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की पांच सीटों पर सुरक्षा के

पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 55 हजार से अधिक सुरक्षा बल, अश्वारोही दल,

नदियों में नावों से गश्ती, बम निरोधक दस्ता तैनात हैं। सुरक्षा बलों को

चार सेटेलाइट फोन एवं अतिरिक्त वायरलेस सेट भी दिये गए हैं। आपात स्थिति से

निबटने को एक एयर एंबुलेंसलें तैयार रखा गया है। बूथों पर सशस्त्र सुरक्षा

बलों की तैनाती की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें