मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

पहले चरण की बिहार के चार सीटों पर वोटिंग जारी -बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार -पल-पल के वोटिंग पर चुनाव आयोग की नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार की चार सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई के बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है लाइन में आधी आबादी की संख्या अधिक देखी जा रही है। बूथ पर मतदान शुरु होने से पहले हीं वोटर्स की लाइन लग गई थी। चुनाव आयोग भी पल पल के मतदान पर नजर रखे हुए है। असके लिए पटना में हाईटोक कंट्रोल रुम भी बनाया गया है।सुबह से ही तापमान का पारा भी चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है। भीषण गर्मी में भी मतदाताओं का उत्साह चरम पर है. चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए हैं।आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एयर एंबुलेंस मौजूद रहेगा। चुनाव आयोग के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मतदान शाम 4 बजे तक कराए जाएंगे। पहले चरण में 15 विधानसभा सीट नक्सल प्रभावित हैं, जहां 4 बजे तक ही मतदान होगा। जबकि, 9 विधानसभा क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गया सुरक्षित सीट सबसे छोटी है। यहां 18 लाख 16 हजार 815 वोटर हैं, जो मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें