मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में छठे चरण के आठ सीटों पर मतदान शुरू,एक करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना, । लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर आज (शनिवार) सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गयी है।

छठे

चरण की आठ सीटों में वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण,

गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज में मतदान हो रहे है। इन आठ

सीटों पर कुल 86 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे

हैं।

सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस

दौर बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से सुबह पांच बजे से ही मतदाताओं

की लंबी कतार बूथों पर देखी जा रही है। इन 8 लोकसभा क्षेत्र में 1 करोड़

49 लाख 32 हजार 165 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुषों

की संख्या 78 लाख 23 हजार 793, महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 7 हजार

944 और ट्रांसजेंडर की संख्या 428 है। कुल 14872 पोलिंग बूथ पर मतदाता अपने

मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

छठे चरण में है आठ महिला उम्मीदवार

छठे

चरण में होने वाले बिहार की आठ सीटों में आठ महिला उम्मीदवार भी हैं, जबकि

कुल 78 पुरुष कैंडिडेट चुनाव मैदान में है। इनमें 35 निर्दलीय हैं, जबकि

23 राष्ट्रीय और क्षेत्रिय पार्टियों से चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक

वैशाली में 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। सबसे कम महाराजगंज लोकसभा में

सिर्फ पांच प्रत्याशी हैं।

कही दबंग तो कही है बाहुबली की पत्नी उम्मीदवार

इन

आठ सीटों पर कहीं से कोई दबंग तो कहीं से बाहुबली की पत्नी चुनाव लड़ रही

हैं। शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव

मैदान में है। सीवान से मो शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब किस्मत आजमा रही

हैं। वैशाली सीट पर एक समय के अंडरवर्ल्ड से पहचान रखने वाले बाहुबली नेता

मुन्ना शुक्ला चुनावी मैदान में है। वहीं वाल्मीकि नगर से भाजपा के वरिष्ठ

और चर्चित नेता संजय जायसवाल चुनाव मैदान में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें