मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

रूस में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मॉस्को,

15 मार्च । रूस में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो

गया। अगले तीन दिन में नागरिक आगामी छह वर्ष के लिए अपना नया राष्ट्रपति

चुनेंगे। इस चुनाव में पहली बार डोनबास और नोवोरोसिया के निवासी हिस्सा

लेंगे। रूस की सरकारी संवाद समिति तास की रिपोर्ट में मतदान शुरू होने का

ब्यौरा दिया गया है।

इस समय रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों

विशेष रूप से पूर्वी कामचटका और चुकोटका में मतदान केंद्रों में मतदान हो

रहा है। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव ने सबसे पहले मतदान किया।

आधुनिक रूस के इतिहास का यह आठवां चुनाव है। चुनाव मैदान में व्लादिस्लाव

दावानकोव (न्यू पीपल पार्टी), निवर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन,

एलडीपीआर पार्टी के लियोनिद स्लटस्की और निकोले खारितोनोव (रूस की

कम्युनिस्ट पार्टी) हैं।

रूस में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव

के लिए मतदान तीन दिन तक चलेगा। रूस चुनाव आयोग की अध्यक्ष एला पामफिलोवा

के अनुसार, देश में 94,000 से अधिक मतदान केंद्र सुबह 8:00 बजे से रात 8:00

बजे तक खुले रहेंगे। थाईलैंड पहला देश होगा जहां फुकेत में रूसी

महावाणिज्य दूतावास के क्षेत्र में मतदान केंद्र खुलेंगे।

पहली

बार मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग का विकल्प दिया गया है। मॉस्को सहित

29 क्षेत्रों में ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई है। 4.7 मिलियन से

अधिक लोगों ने ऑनलाइन वोट करने के लिए आवेदन किया है। ऑनलाइन मतदान के

नतीजे सबसे पहले आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें