मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

अजमेर के मसूदा में नांदसी केन्द्र पर दोबारा वोटिंग, मतदान केंद्रों पर लगने लगी कतार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अजमेर । राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट में मसूदा विधानसभा क्षेत्र

के नांदसी गांव के बूथ संख्या 195 पर गुरुवार को पुनर्मतदान हो रहा है। इस

बूथ की वोटर लिस्ट में 753 मतदाता हैं जिन्हें दोबारा अपने मताधिकार

इस्तेमाल करने का मौका मिला है। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम पांच

बजे तक जारी रहेगी। यहां सवेरे 9 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग हुई है।

अजमेर

लोकसभा सीट के मसूदा विधानसभा क्षेत्र के नांदसी गांव के बूथ संख्या 195

पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में हुए मतदान के जरूरी दस्तावेज व सामग्री गुम

हो गई थी। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही माना और एक्शन

लेते हुए चार मतदान कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इस बूथ पर दोबारा

मतदान के निर्देश दिए थे। जिला कलेक्टर डॉक्टर भारती दीक्षित ने बताया कि

26 अप्रैल को राजस्थान में दूसरे चरण के हुए मतदान में अजमेर संसदीय

क्षेत्र के नांदसी गांव के बूथ नंबर 195 पर मतदान के बाद मतदान कर्मी वापस

लौट रहे थे, लेकिन इसी बीच मतदान सामग्री का बैग, जिसमें रजिस्टर और कुछ

जरूरी दस्तावेज थे, वो बीच रास्ते में गुम हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें