मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 10 अगस्त से बिहार में शुरू हाेने वाली मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 10 अगस्त से बिहार में शुरू हाेने वाली मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित

पटना। बिहार में 10 अगस्त से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की शुरू हाेने वाली मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित कर दी गयी है। इस यात्रा को दो चरण में सासाराम से शुरू होकर विभिन्न जिलों से होकर पटना पहुंचना था, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली थीं लेकिन किसी कारणवश मतदाता अधिकार यात्रा टल गई है।

अब 15 अगस्त के बाद इस यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा के स्थगित होने की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से दी गई है।

राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय के पत्रांक 168 दिनांक 04 अगस्त 2025 द्वारा पत्र में नेता राहुल गांधी और बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का "वोट अधिकार यात्रा" कार्यक्रम की सूचना निर्गत की गई थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त यात्रा कार्यक्रम की तिथि में बदलाव हुआ है, इसलिए नई तिथि की घोषणा तक इस सूचना को निरस्त माना जाए। आगामी कार्यक्रम की सूचना दी जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें