मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियरः चुनावी चौपाल में पढ़कर सुनाई मतदाता सूची, नाम जोड़ने के लिए भरवाए फॉर्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ग्वालियर । जिले में छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में

जोड़ने के लिए चुनावी चौपालों का आयोजन जारी है। इस कड़ी में शनिवार को भी

जिले के विभिन्न ग्रामों व कस्बों में चुनाव चौपाल लगाई गईं। अपर कलेक्टर

अंजू अरुण कुमार घाटीगाँव जनपद पंचायत के ग्राम बागवाला गाँव में आयोजित

हुई चौपाल में शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी में 32 महिलाओं एवं तीन पुरुषों के

नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिये प्रारूप– 6 भरवाए गए। इस अवसर पर

एसडीएम घाटीगाँव राजीव समाधिया भी मौजूद थे।

ज्ञात

हो कि जिले के उन ग्रामों व शहर के उन वार्डों में खासतौर पर “चुनावी

चौपाल” आयोजित की जा रही हैं जहाँ विपरीत जेंडर रेशियो है। अर्थात पुरुष

मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं का अनुपात अत्यधिक कम है।

शनिवार

को बागवाला गाँव में आयोजित हुई चुनावी चौपाल में बीएलओ ने मतदाता सूची

पढ़कर सुनाई। इसके बाद छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिये फॉर्म भरे

गए। अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने चौपाल में मौजूद लोगों से आगामी 7 मई

को अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया।

डबका में नवविवाहित महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए भरवाए फॉर्म

जिले

के ग्राम डबका में आयोजित हुई चुनावी चौपाल में जब पता चला कि गाँव की तीन

नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। तब बीएलओ उन महिलाओं

के घर पहुँचे और मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिये उनके फॉर्म भरवाए।

इसी तरह ग्राम पंचायत कुलैथ की चुनावी चौपाल में 15 पुरुष 21 महिलाओं के

नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिये फॉर्म भरवाए गए। इसी प्रकार जिले के

अन्य गाँवों व ग्वालियर शहर सहित अन्य कस्बों में चुनावी चौपाल लगाई गईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें