मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए “वोटर बीट्स 2025” संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए “वोटर बीट्स 2025” संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय में मंगलवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता जागरूकता बढ़ाने और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सुंदर नर्सरी में संगीत कार्यक्रम ‘वोटर बीट्स 2025’ का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज उपस्थित रहीं।इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आर. एलिस वाज ने इन पहलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य सभी मतदाताओं को चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना और मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।सीईओ ने कहा, “युवा मतदाता हमारे लोकतंत्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपका वोट आपकी आवाज है। मैं युवा मतदाताओं से आग्रह करती हूं कि वे आगे आएं और चुनाव प्रक्रिया में भाग लें। अपने वोट डालकर, युवा नागरिक नीतिगत निर्णयों को सीधे प्रभावित कर सकते हैं और एक मजबूत लोकतांत्रिक प्रणाली में योगदान दे सकते हैं।”सार्वजनिक जागरूकता और मतदाता भागीदारी के लिए सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन के तहत कई अन्य गतिविधियों की भी योजना बनाई जा रही है। इसी श्रृंखला में, 18 जनवरी को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एक कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें